पैरा-पावरलिफ्टिंग में गोल्ड जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट
चंडीगढ, 5 अगस्त (विश्ववार्ता): बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के पैरा-पावरलिफ्टर सुधीर ने स्वर्ण जीतकर इतिहास रच दिया है। वह राष्ट्रमंडल खेलों में पैरा-पावरलिफ्टिंग (दिव्यांग एथलीट्स की वेटलिफ्टिंग) में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए हैं।