
इस वक्त की बडी खबर
पैगंबर पर टिप्पणी मामले मे नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई कड़ी फटकार
कहा नूपुर शर्मा को टीवी पर पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़, 1 जुलाई ( विश्ववार्ता) इस वक्त की बडी खबर आ रही है कि पैगंबर पर टिप्पणी मामले मे सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि नूपुर शर्मा को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उनके बयानों से देश मे अशांति फैली है। एक टीवी डिबेट के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के चलते शर्मा जांच का सामना कर रही हैं। भाजपा ने भी उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था।






















