
पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ सहित इन नेताओं को भाजपा ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य नियुक्त
चंडीगढ,2 दिसंबर (विश्ववार्ता): पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह और पूर्व सांसद सुनील जाखड़ को भाजपा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया है। वहीं राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राणा गुरमीत सोढ़ी, मनोरंजन कालिया और अमनजोत कौर रामूवालिया को विशेेष आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। जयवीर शेरगिल को राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।























