
पूर्व सीएम बेअंत सिंह की हत्या के दोष में सजा काट रहे जगतार तारा पैरोल के बाद जेल मे लौटे
चंडीगढ, 3 दिसंबर (विश्ववार्ता): पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोष में सजा काट रहा जगतार सिंह तारा पैरोल खत्म होने के बाद बुड़ैल जेल लौट गया है। उसे भतीजी की शादी के लिए 2 घंटे की पैरोल दी गई थी। पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट की ओर से तारा को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक की पैरोल ग्रांट की गई थी।दरअसल उसके भाई की अप्रैल में ही मृत्यु हो चुकी है। इसलिए तारा ने अपनी भतीजी को शादी में शामिल होने के लिए हाई कोर्ट से पैरोल की मांग की थी।
बता दें तारा ने सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक पैरोल मांगी थी, लेकिन हाईकोर्ट ने इसे खारिज करते हुए केवल दो घंटे की पैरोल की मांग को स्वीकार किया। शादी समारोह में जगतार सिंह पुलिस की मौजूदगी में शामिल होगा।
1995 में हुई थी पूर्व सीएम की हत्या
पंजाब के पूर्व सीएम बेअंत सिंह की 31 अगस्त 1995 को हत्या कर दी गई थी। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह पंजाब-हरियाणा सचिवालय के बाहर अपनी कार में बैठे थे। तभी एक खालिस्तानी आतंकी मानव बम बनाकर उनके नजदीक पहुंचा और उनकी हत्या कर दी।





















