
पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी विजिलेंस के सामने हुए पेश, पूछताछ जारी
चंडीगढ़, 5 जुलाई (विश्ववार्ता) पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से विजिलेंस द्वारा आज पूछताछ जारी है, जानकारी के अनुसार आय से अधिक संपत्ति के मामले में चन्नी आज विजिलेंस के सामने पेश हुए हैं और उनसे पूछताछ की जा रही है। आपको बता दें कि इससे पहले भी चन्नी 2 बार विजिलेंस के आगे पेश हो चुके हैं। इस दौरान उनसे संपत्ति की पूरी जानकारी मांगी गई है।





















