पूर्व शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला घर विजिलेंस ने की रेड
चंडीगढ़, 6 जून (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि पंजाब के पूर्व शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला के घर विजिलेंस अधिकारियों द्वारा छापेमारी की जा रही है। इस छापेमारी के दौरान न तो किसी को घर के अंदर आने दिया जा रहा है और न ही किसी को घर के बाहर निकलने दिया जा रहा है।
जानकारी के लिए बतां दे कि इससे पहले भी पूर्व शिक्षा मंत्री को आय से अधिक संपत्ति के मामले में विजिलेंस ने तलब किया था। दरअसल, सरकार को उनकी आय से अधिक संपत्ति का शक है। फिलहाल सिंगला ने अभी तक इस पर कोई भी टिप्पणी नहीं दी है।