
पूर्व विधायक कुलबीर जीरा की गिरफ्तारी को को लेकर जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों को हाईकोर्ट में चुनौती
कुलबीर जीरा मामले में हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार से मांगा जवाब, आज होगी सुनवाई
चंडीगढ़, 23 अक्तूबर (विश्ववार्ता) पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा के भाई द्वारा उनकी गिरफ्तारी को हाईकोर्ट में दी गई चुनौती को लेकर देर शाम हाईकोर्ट जस्टिस के घर पर सुनवाई हुई. हाईकोर्ट ने याचिका पर पंजाब सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है और अपनी शिकायत कोर्ट में पेश करने को कहा है, जिसके आधार पर जीरा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. कोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी करते हुए सुनवाई आज निर्धारित कर दी है और एफ.आई.आर. दर्ज करने वाले पुलिस स्टेशन के एस.एच.ओ. को वह शिकायत कोर्ट में पेश करने के आदेश दिए गए हैं, जिसके आधार पर कुलबीर सिंह जीरा के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
कोर्ट ने जिला मजिस्ट्रैट को भी मामले में शीघ्र सुनवाई कर फैसला लेने को कहा है। इससे पहले शुक्रवार को हाईकोर्ट ने जीरा की याचिका खारिज कर दी थी और उन्हें नए सिरे से तथ्यों के साथ पुन: याचिका दाखिल करने की छूट दी गई थी।






















