
पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत बादल ने फिर से दायर की अग्रिम जमानत
विजिलेंस द्वारा चंडीगढ़, पंजाब, राजस्थान, हरियाणा व हिमाचय के संभावित ठिकाने पर लगातार छापामारी जारी
चंडीगढ़, 30 सिंतबर (विश्ववार्ता) शहर के मॉडल टाउन इलाके में व्यावसायिक प्लाटों को रिहायशी में तब्दील कर सरकार को 65 लाख रुपये का वित्तीय नुकसान पहुंचाने के के मामले में फरार चल रहे भाजपा कोर कमेटी के सदस्य और पूर्व वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने अब जमानत के लिए बठिंडा अदालत का रुख किया है।
इससे पहले 23 सितंबर को भी मनप्रीत बादल ने जमानत की अर्जी दाखिल की थी लेकिन 24 सितंबर को विजिलेंस ने मनप्रीत बाजद सहित 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। 26 सितंबर को सुनवाई से पहले अग्रिम जमानत की अर्जी वापिस ले ली गई थी





















