
पूर्व मेयर ने बेटे को ढूंढने वाले को 1 करोड़ रुपए का इनाम देने का किया ऐलान
पुलिस, आर्मी, एनडीआरएफ कर रही तलाश
चंडीगढ, 7 फरवरी (विश्ववार्ता) चेन्नई के पूर्व मेयर सईदाई दुरईसामी ने बेटे को ढूंढने वाले को 1 करोड़ रुपए नगद इनाम देने का ऐलान किया है। सईदाई दुरईसामी का बेटा वेट्री अपने दोस्त गोपीनाथ के साथ हिमाचल के किन्नौर में आया था। रविवार को दोनों ने टैक्सी नंबर एचपी्र-1111 किराए पर ली जो पांगी नाला के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई और सतलुज नदी में जा गिरी।
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में सतलुज नदी में गिरे टूरिस्ट वेट्री को तलाशने के लिए पुलिस, आर्मी, एनडीआरएफ के 100 से ज्यादा जवान लगे हुए हैं। यहां तक कि लोकल लोग भी नदी में उसकी तलाश कर रहे हैं। इसी बीच वेट्री के पिता सईदाई दुरईसामी ने ष्ठष्ट डॉ. अमित कुमार को एक मैसेज भेज कर कहा है कि उनके बेटे को ढूंढने वाले को वह 1 करोड़ रुपए का इनाम देंगे।
बतां दे कि हिमाचल प्रदेश के कशांग नाले के पास रविवार को सतलुज नदी में कार गिर गई, इसमें चेन्नई के पूर्व मेयर सईदै एस. दुरैसामी के पुत्र वेट्री दुरैसामी समेत तीन जने सवार थे। ऊंचाई से गिरी कार नदी में दिखाई दी लेकिन समाचार लिखे जाने तक वेट्री का कुछ पता नहीं चल सका। हादसे में कार चालक की मौत हो चुकी है और वेट्री का साथी गंभीर घायल है।
हिमाचल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एनएच-05 पर कशांग नाले के निकट इनोवा कार एचपी01एए-1111 सतलुज नदी में पलट गई। कार में सवार तिरुपुर मूल के गोपीनाथ गंभीर घायल हैं और उनको उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। चेन्नई के मेयर रहे दुरैसामी के बेटे वेट्री जो कार में सवार थे, लापता हैं। कार चालक तेंजिन की मौत हो गई है। पुलिस का कहना है कि वह वेट्री को खोज रहे हैं।सईदै दुरैसामी को इस बारे में जानकारी मिलते ही वे सपरिवार हिमाचल के लिए निकल चुके हैं। वेट्री दुरैसामी फोटोग्राफर और फिल्म निर्देशक हैं।





















