पूर्व मुख्यमंत्री एनटी रामाराव की बेटी का शव घर में फंदे से लटका मिला
हैदराबाद . टीडीपी के संस्थापक और पूर्व सीएम एनटी रामाराव की बेटी उमा माहेश्वरी का शव उनके ही घर से फंदे से लटका मिला है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए एक स्थानीय सरकारी अस्पताल में भेज दिया गया है. वहीं धारा 174 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है. पुलिस की आगे की जांच जारी है.