
पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु की लगातार मुश्किले बढती हुई
विजिलेंस के बाद अब ईडी ने कसा शिकंजा
चंडीगढ,30 नवंबर (विश्ववार्ता): पंजाब के पूर्व कांग्रेस मंत्री भारत भूषण आशु की मुश्किलें लगातार बढती जा रही है। विजिलेंस के बाद अब ईडी ने उनपर शिकंजा और कस दिया है। विजिलेंस ने टेंडर घोटाले से जुड़े सभी रिकॉर्ड ईडी के साथ सांझा किए है। जिसके बाद ईडी ने अपने स्तर पर टेंडर घोटाले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा घोटाला मामले में फरार आरोपियों को सजा दिलाने की तैयारी की जा रही है।























