पूर्व मंत्री आशु की याचिका पर हाई काेर्ट का पंजाब सरकार को नोटिस
चंडीगढ़, 19 अप्रैल ( विश्ववार्ता) भ्रष्टाचार के आरोपों का सामना कर रहे पंजाब के पूर्व खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री भारत भूषण आशु की याचिका पर साेमवार काे हाई कोर्ट ने पंजाब सरकार को 25 जुलाई के लिए नोटिस जारी कर जांच की स्टेटस रिपोर्ट अगली सुनवाई पर पेश किए जाने के आदेश दिए हैं।
बता दें भारत भूषण आशु पर 2 हजार करोड़ रुपए के टैंडरों में घोटाला करने का आरोप लगा हुआ है। जानकारी के अनुसार विजिलेंस ने इस मामले की जांच एस.एस.पी. स्तर पर अधिकारी को सौंपी है।