पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल रामदास का निधन
चंडीगढ़, 16 मार्च (विश्ववार्ता)भारतीय नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल (सेवानिवृत्त) एल. रामदास का उम्र संबंधी बीमारियों के चलते यहां के एक सैन्य अस्पताल में 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनकी बेटी सागरी आर. रामदास ने बताया कि रामदास को 11 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और शुक्रवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्होंने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ स्वास्थ्य ठीक नहीं होने के कारण वह लगभग नौ महीने पहले हैदराबाद में मेरे साथ रहने आ गए थे।” उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार 16 मार्च को हैदराबाद में किया जाएगा।
रामदास (90) ने दिसंबर 1990 और सितंबर 1993 के बीच नौसेना प्रमुख के रूप में कार्य किया। रक्षा सूत्रों ने बताया कि उम्र संबंधी समस्याओं के कारण उनका निधन हो गया। रामदास के परिवार में उनकी पत्नी ललिता रामदास और तीन बेटियां हैं।






















