
इस वक्त की बडी खबर
पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी को बडा झटका
पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी की जमानत अर्जी खारिज
चंडीगढ़, 26 अप्रैल (विश्व वार्ता) 6.40 करोड़ रुपये के लेन-देन के मामले में नामजद पंजाब के पूर्व डीजीपी सुमेध सैनी की जमानत अर्जी मोहाली की एक अदालत ने खारिज कर दी है। यह मामला पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने दर्ज किया था। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने सैनी की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी।
गौरतलब है कि पिछली सुनवाई में सरकारी वकील और बचाव पक्ष के वकील के बीच बहस के बाद कोर्ट ने अपना फैसला 25 अप्रैल तक के लिए सुरक्षित रख लिया था. उल्लेखनीय है कि सैनी को पूर्व में दी गई कच्ची जमानत भी आज समाप्त हो गई है, जिसके चलते सैनी ने अपनी गिरफ्तारी की आशंका व्यक्त करते हुए जमानत अर्जी दाखिल की थी।






















