
पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की जमानत याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई
चंडीगढ़, 12 दिसंबर (विश्व वार्ता): विजिलेंस अधिकारी को रिश्वत देने के मामले में फंसे पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की जमानत याचिका पर आज पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। इससे पहले पिछली सुनवाई पर पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को नोटिस भेज जवाब तलब किया था एवं इस मामले से जुड़ी जांच रिपोर्ट भी मांगी गई थी।
बतां दे कि विजीलैंस ने 15 अक्तूबर को अरोड़ा को 50 लाख रुपए देते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उन्होंने मोहाली की ट्रायल कोर्ट से नियमित जमानत की मांग को लेकर याचिका दायर की थी, जिसे ट्रायल कोर्ट ने खारिज कर दिया था।























