
पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता चौधरी का बड़ा बयान
कहा मैं भाजपा में मगर देश के लिए कांग्रेस का मजबूत होना जरूरी
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ़,12 नवंबर (विश्ववार्ता) बडी खबर सामने आ रही है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री व भाजपा नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह ने आज बडा बयान जारी किया है। उन्होने कहा है कि वे भले ही भाजपा में हैं मगर देश के लिए कांग्रेस का मजबूत होना भी बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आदमपुर का गणित शुरू से ही भाजपा के पक्ष में था, इसलिए आमदपुर में कमल खिला है। वहां भाजपा ने पिछड़ा वर्ग के वोट तो लिए ही साथ में भजन लाल परिवार का अपना वोट बैंक था।























