
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना
सरकार बदलेगी तो लोकतंत्र का चीरहरण करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई- राहुल गांधी
कहा ये सब करने की ये मेरी गारंटी है
चंडीगढ़, 30 मार्च (विश्ववार्ता): पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इनकम टैक्स के नए नोटिस को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा कि जब सरकार बदलेगी तो ‘लोकतंत्र का चीरहरण’ करने वालों पर कार्रवाई ज़रूर होगी! दरअसल, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आयकर विभाग ने कांग्रेस को 1823 करोड़ का नया नोटिस भेजा है। जिसको लेकर कांग्रेस पार्टी आग बबूला हो गई है।
कांग्रेस को आयकर नोटिस मिलने के कुछ घंटों बाद, राहुल गांधी ने लोकतंत्र को कमजोर करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की कसम खाई। राहुल गांधी ने कहा कि कार्रवाई इतनी सख्त होगी कि फिर कभी लोकतंत्र कमजोर नहीं होगा।
राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “जब सरकार बदलेगी तो ‘लोकतंत्र का चीरहरण’ करने वालों पर कार्रवाई ज़रूर होगी! और ऐसी कार्रवाई होगी कि दोबारा फिर किसी की हिम्मत नहीं होगी, ये सब करने की। ये मेरी गारंटी है।
कांग्रेस ने कहा कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आयकर विभाग ने टैक्स रिटर्न में कथित विसंगतियों के लिए 1823.08 करोड़ रुपये के भुगतान का नया नोटिस उसे जारी किया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि लोकसभा चुनाव से पहले ‘कर आतंकवाद’ (टैक्स टेररिज्म) के जरिये विपक्ष पर हमला किया जा रहा है।
पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन ने आरोप लगाया जिन मापदंडों के आधार पर कांग्रेस को जुर्माने के नोटिस दिए गए हैं उन्हीं के आधार पर भारतीय जनता पार्टी से 4600 करोड़ रुपये से आधिक के भुगतान की मांग करनी चाहिए। माकन ने से कहा, “कल हमें आयकर विभाग से 1823.08 करोड़ रुपये का भुगतान करने के लिए नया नोटिस मिला। पहले ही आयकर विभाग ने हमारे बैंक खाते से जबरन 135 करोड़ रुपये निकाल लिए हैं।” उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस को आर्थिक रूप से पंगु किया जा रहा है।
जब सरकार बदलेगी तो ‘लोकतंत्र का चीरहरण’ करने वालों पर कार्रवाई ज़रूर होगी!
और ऐसी कार्रवाई होगी कि दोबारा फिर किसी की हिम्मत नहीं होगी, ये सब करने की।
ये मेरी गारंटी है।#BJPTaxTerrorism pic.twitter.com/SSkiolorvH
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) March 29, 2024























