
पूर्व कांग्रेसी मंत्री धर्मसोत की जेल से रिहाई आज
चंडीगढ 6 सिंतबर ( विश्ववार्ता) पूर्व कांग्रेसी मंत्री साधु सिंह धर्मसोत की आज जेल से रिहाई होगी। इस वक्त वह करप्शन केस में नाभा जेल में बंद हैं। पूर्व मंत्री धर्मसोत पर जंगलात घोटाले का आरोप है। धर्मसोत पर आरोप है कि उन्होंने एक पेड़ कटाई के बदले 500 रुपए रिश्वत ली। इससे उनके करीब सवा करोड़ रिश्वत लेने का पता चला। जिसके बाद विजिलेंस ने तड़के उन्हें अमलोह स्थित घर से अरेस्ट कर लिया। जिसके बाद से वह जेल में बंद हैं।























