
पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा को परिवहन विभाग की ओर से नोटिस जारी
वाहन वापस करने के आदेश
चंडीगढ़, 27 अप्रैल (विश्व वार्ता) पंजाब परिवहन विभाग ने पूर्व उपमुख्यमंत्री और डेरा बाबा नानक के वर्तमान विधायक सुखजिंदर रंधावा को कांग्रेस शासन के दौरान उन्हें दी गई आधिकारिक इनोवा क्रेस्टा वापस करने के लिए नोटिस जारी किया है।






















