
लंदन. 18 अप्रैल (विश्ववार्ता): इंग्लैंड के पूर्व फुटबॉलर नॉर्मन हंटर की कोरोनावायरस के कारण मौत हो गई। वे 76 साल के थे। डिफेंडर हंटर 1966 की वल्र्ड कप विजेता टीम के सदस्य रहे थे। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, 10 अप्रैल को हंटर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। खेल जगत में तीन हफ्ते के अंदर यह 8वें दिग्गज की मौत है। सबसे पहले 28 मार्च को इंग्लैंड में ही पाकिस्तान के स्क्वैश लेजेंड आजम खान की कोरोना से मौत हो गई थी। 1959 से 1962 के बीच लगातार 4 बार ब्रिटिश ओपन खिताब जीतने वाले आजम 95 साल के थे।
Ind Vs NZ 1st Test: ਭਾਰਤ ਨੇ ਲਈ ਲੀਡ: ਕਪਤਾਨ ਗਿੱਲ ਸੈਂਕੜੇ ਤੋਂ ਖੁੰਝੇ
Ind Vs NZ 1st Test: ਭਾਰਤ ਨੇ ਲਈ ਲੀਡ: ਕਪਤਾਨ ਗਿੱਲ ਸੈਂਕੜੇ ਤੋਂ ਖੁੰਝੇ - ਵੈਲਿੰਗਟਨ ਟੈਸਟ ਦੇ ਤੀਜੇ ਦਿਨ...





















