
पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया की ड्रग्स मामले में जांच कर रहा जज हुआ रिटायर्ड
अब यह अधिकारी करेगा मजीठिया मामले की जांच
चंडीगढ़, 31 दिसंबर (विश्ववार्ता) ड्रग्स केस में स्पेशल इन्वेस्गीटेशन टीम की पेशियां भुगत रहे पूर्व अकाली मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया मामले से जुडी बडी खबर सामने आ रही है कि मजीठिया केस की जांच कर रहे सिट चीफ रिटायर्ड हो गए और उनकी जगह पर नए अधिकारी को नियुक्त किया गया है। जानकार सूत्रो के हवाले से खबर है कि हरचरण सिंह भुल्लर को डीआईजी पटियाला रेंज में नियुक्त किया गया है।
आज 31 दिसंबर को आर्डर जारी हुए हैं जिसमें लिखा है कि आईपीएस मुखविंदर सिंह छीना रिटायर्ड हो गए हैं और उनकी जगह पर हरचरण सिंह भुल्लर को नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि मुखविंदर सिंह छीना मजीठिया केस में की जांच कर रही सिट के चीफ थे। उनके द्वारा केस की जांच दौरान हुई पूछताछ दौरान मजीठिया से सवाल जवाब किए गए हैं। बताया जा रहा है कि 2-3 दिन पहले ही चर्चा चल रही थी कि छीना रिटायर्ड होने वाले हैं लेकिन आज ये आर्डर किे गए हैं, कि उनकी जगह पर कौन अधिकारी होगा।
बतां दे कि बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा था कि सिट ने उनसे सात घंटे तक 18 दिसंबर को पूछताछ की थी। कैमरे के सामने ही उनसे बात हुई थी और कैमरे चेक कर सकते हैं कि उन्होंने सिट अधिकारियों को बताया था कि वह शहीद जोड़ मेल के दिनों में किसी भी हालत में पेश नहीं हो सकते है। बावजूद इसके सिट ने 27 दिसंबर की तारीख को उन्हें पेश होने के लिए बुलाया था।
वह किसी भी जांच कमेटी से घबराते नहीं है बल्कि कानून पर भरोसा रखते हुए सच के साथ डटे हुए हैं। अकाली दल के प्रवक्ता व लीगल विंग के मुख्य वकील अर्शदीप सिंह कलेर ने आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम भगवंत मान व डीजीपी गौरव यादव स्पष्ट करें कि पूर्व अकाली नेता उपकार सिंह संधू के साथ धक्केशाही कर गवाह बनने व झूठा बयान देने के लिए मजबूूर क्यों किया जा रहा है।
बिक्रम सिंह मजीठिया ने बताया कि जांच कर रही सिट ने पहला नोटिस पर 18 दिसंबर को पेश होने के लिए जारी किया था। पेशी पर मजीठिया अपने समर्थन की बड़ी संख्या के साथ एडीजीपी ऑफिस के बाहर पहुंचे थे। ससुराल मजीठिया से करीब 7 घंटे तक सिट के अधिकारियों ने पूछताछ की थी और इस दौरान उनके समर्थक बाहर दिनभर इंतजार करते रहे।






















