
पुलिस ने पंजाब के इस जिले मे अंतर्राष्ट्रीय कॉल सेंटर का किया भंडाफोड़
चंडीगढ़,21 जुलाई (विश्ववार्ता) लुधियना पुलिस ने अवैध रूप से चल रहे एक अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का पर्दाफाश किया है। इस मामले में 2 महिलाओं सहित 30 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में 11 नागालैंड, दिल्ली, हिमाचल और लुधियाना के 2 लोग शामिल है। यह कॉल सेंटर 3-4 महीनों से लुधियाना में खुला था। गिरफ्तार लोग विदेशों में बैठे लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे
घोटाले में इस्तेमाल किए गए सभी इलेक्ट्रॉनिक्स और मोबाइल फोन जब्त कर लिए गए हैं। गिरफ्तार किए गए गिरोह के सदस्य मेघालय, उत्तर प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, दिल्ली और पंजाब से हैं।





















