
पुलिस द्वारा पंजाब भर में चलाया जा रहा है ‘ऑपरेशन विजिल’
पंजाब में खुफिया एजेंसी का अलर्ट, स्टेशन से लेकर बस अड्डों तक तलाशी
चंडीगढ़, 2 जुलाई (विश्ववार्ता) डीजीपी पंजाब गौरव यादव के आदेश पर ऑपरेशन विजल तहत सिटी पुलिस ने कई शहरों के सार्वजनिक स्थानों पर सर्च अभियान चलाया। श्री मुक्तसर साहिब में पुलिस ने थाना प्रभारी वरुण मट्टू के नेतृत्व में बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, कोटकपूरा रोड, मलोट रोड के अलावा होटल और रेस्टोरेंट में भी सर्च किया। बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर लोगों के सामान की भी चेकिंग की गई।
थाना प्रभारी ने बताया कि नशा तस्करों और शरारती तत्वों पर नकेल कसने के लिए यह सर्च अभियान चलाया गया है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अगर नशा तस्कर और शरारती तत्व आपको दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। सभी के सहयोग से सुधार किया जा सकता है। जानकारी मिली है कि पुलिस विभिन्न जिलों के रेलवे स्टशनों और बस स्टैंडो पर चेकिंग कर रहे है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।























