
पंजाब के इस जिले मे एक बार फिर पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़
कुल इतने बदमाशों का किया एन्काउंटर
मोहाली से एनकाउंटर होने की इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार मोहाली के मुल्लांपुर के खिजराबाद में पुलिस व गैंगस्टर के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें तीन बदमाशों को गोलियां लगी है। बताया जा रहा है कि मोहाली पुलिस की सीआईए टीम को अपने खास मुखबिरों से सूचना मिली थी कि खिजराबाद में बाइक पर तीन बदमाश घूम रहे हैं जिनके पास हथियार भी हैं। इसके बाद पुलिस की सीआईए टीम द्वारा ट्रैप लगाया गया और मौके पर पुलिस पार्टी को आता देख इन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद पुलिस द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई।
पुलिस ने जिन गैंगस्टरों को गिरफ्तार किया है उनमें अक्षर, नरेश कुमार और सुनील कुमार शामिल हैं जो हरियाणा के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक ये सभी आपराधिक मामलों में शामिल थे। गौरतलब है कि कुछ समय पहले मोहाली में घर के बाहर बैठी महिला पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। पुलिस द्वारा मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही थी। इसी बीच जब पुलिस को इनके बारे में पता चला को इनको घेरा डाला और इर दौरान दोनों तरफ से फायरिंग हुई जिमें 3 आरोपियों को गोली लगी। पुलिस के मुताबिक, पारिवारिक विवाद के चलते महिला की हत्या करने के लिए तीनों ने लाखों रुपए लिए थे।























