
भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में जीता ब्रॉन्ज मेडल
टोक्यो ओलंपिक में भारत ने इतिहास रच दिया है. भारत ने पुरुष हॉकी में 4 दशक का सूखा खत्म करते हुए कांस्य पदक जीत लिया है. यह ओवरऑल ओलंपिक इतिहास में हाॅकी का हमारा 12वां मेडल है. मैच में एक समय भारतीय टीम 1-3 से पीछे थी. इसके बाद टीम ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबला जीत लिया. मैच के अंतिम क्वार्टर में भारत और जर्मनी दोनों ने हमले किए. 48वें मिनट में लुका विनफेडर ने गोल करके स्कोर 4-5 कर दिया. हालांकि इसके बाद दोनों ही टीमें गोल नहीं कर सकीं और भारत ने मुकाबला 5-4 से अपने नाम कर लिया. जर्मनी की टीम पिछले 4 ओलंपिक से मेडल जीत रही थी.




















