पी.आर.टी.सी. ड्राइवर मृतक मनजीत सिंह के परिवार को सीएम मान मान ने दिया इतने लाख का चैक
चंडीगढ़, 9 जून (विश्ववार्ता) पंजाब सीएम भगवंत मान ने आज पी.आर.टी.सी. ड्राइवर मृतक मनजीत सिंह के परिवार को 50 लाख का आर्थिक सहायता का चैक सौंपा है। मिली जानकारी के अनुसार सी.एम. मान ने अपना वादा पूरा करते हुए 50 लाख रुपए की मदद के रूप में चेक मनजीत सिंह की माता सौंपा है।
जानकारी के लिए बता दें कोरोना महामारी के दौरान नांदेड़ साहिब से संगत को लेने गए पी.आर.टी.सी. के ड्राइवर मनजीत सिंह की 26 अप्रैल, 2020 को हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। ड्राइवर मनजीत की ड्यूटी दौरान मौत होने पर सी.एम. मान ने 50 लाख रुपए देने के आदेश दिए थे।