पीवी सिंधु ने बैडमिंटन के विमेन्स सिंगल्स में जीता गोल्ड मेडल
चंडीगढ, 8 अगस्त (विश्ववार्ता)भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने सोमवार को कॉमनवेल्थ में गोल्ड जीता। फाइनल में उनका मुकाबला कनाडा की खिलाड़ी मिशेल ली से था। सिंधु ने उन्हें 21-15, 21-13 से हराया। सिंधु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ये मुकाबला अपने नाम किया और पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने का कमाल किया। पिछली बार (गोल्ड कोस्ट) की सिल्वर मेडल विजेता पीवी सिंधु इस बार अपने पदक को बेहतर करने में सफल रहीं।
























