
चंडीगढ़, 14 मार्च (विश्ववार्ता)चंडीगढ़ पीजीआई के कैंपस में एक घर के अंदर पंखे से झूलती हुआ एक युवक का शव मिला है। युवक ने अपने घर के कमरे में आत्महत्या की है। वह पीजीआई के एनेस्थीसिया विभाग में ड्यूटी करता था और स्टोर कीपर के तौर पर कार्यरत है। अभी कुछ दिन पहले ही उसकी पीजीआई में जॉइनिंग हुई थी। मृतक की पहचान विवेक ठाकुर के रूप में हुई है। चंडीगढ़ पीजीआई में पिछले 15 दिनों में आत्महत्या का यह तीसरा मामला सामने आया है।
यहां उल्लेखनीय है कि सोमवार को पीजीआई के एडवांस पेडियाट्रिक सेंटर में अल्ट्रासाउंड सुपरवाइजर नरेंदर कौर ने आत्महत्या कर ली थी। इस मामले की अभी जांच चल रही है। इससे पहले 28 फरवरी को एक नर्सिंग स्टाफ ज्योति ने आत्महत्या की थी। अब यह तीसरी आत्महत्या विवेक ठाकुर की है।





















