
पीएम सुरक्षा मामले को लेकर डिप्टी सीएम रंधावा ने पीएम मोदी को घेरा
कहा पंजाबियों को बदनाम करने के ढूंढते रहते है बहाने
चंडीगढ़, 15 फरवरी (विश्ववार्ता) पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 20 फरवरी को मतदान होना है। वही पीएम मोदी पंजाब दौरे पर हैं और लगातार पंजाब कांग्रेस को घेर रहे है । जिसे देखते हुए अब डिप्टी सीएम रंधावा ने टवीट कर पीएम मोदी को घेरते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जी हमेशा पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करने के बहाने ढूंढते रहते हैं। मोदी जी को इस बात से अवगत कराने की जरूरत है कि चूंकि राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू है इसलिए पंजाब की बागडोर चुनाव आयोग के हाथ में है न कि कंग्रेास पार्टी के हाथ में। उन्होने आगे लिखा कि मोदी जी पहले ही, 700 किसानों ने कृषि विरोधी कानून आंदोलन के दौरान अपने प्राणों की आहुति दे दी, जिसके लिए पंजाबियों ने आपको कभी माफ नहीं किया।






















