
पीएम मोदी वर्ल्ड कोविड वर्चुअल समिट के ओपनिंग सेशन को करेंगे संबोधित
चंडीगढ, 12 मई (विश्व वार्ता) पीएम मोदी आज दूसरे ग्लोबल कोविड वर्चुअल समिट में हिस्सा लेंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उन्हें इसके लिए निमंत्रण दिया है। इस वर्चुअल समिट के उद्घाटन सत्र में पीएम मोदी ‘प्रिंटिंग पेंडेमिक फटीग एंड प्रायरिटाइज प्रिपेयर्डनेस’ विषय पर अपने विचार व्यक्त करेंगे। भारतीय विदेश मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।






















