
प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च की 5G सर्विस
चंडीगढ़, 1 अक्तूबर (विश्ववार्ता): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में 5G सर्विस लॉन्च कर दी है। देश में 5G सेवा शुरू होने के बाद संचार क्रांति के एक नए युग की शुरुआत हो गई है। दिल्ली, मुंबई और अहमदाबाद समेत देश के 13 शहरों में आज से 5G सर्विस की सेवा उपलब्ध हो गई है। इससे सीम लेस कवरेज हाई डाटा रेट, लो लेटेंसी और अत्यधिक विश्वसनीय संचार प्रणाली की सुविधा मिलेगी नई दिल्ली में आयोजत India Mobile Congress (IMC) 2022 5G कार्यक्रम के दौरान सर्विस लॉन्च करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज गांव-गांव में इंटरनेट की सेवा पहुंचाई जा रही है। बता दें कि भारत में आधिकारिक तौर पर 5G टेलीकॉम सर्विस की शुरूआत चुनिंदा 13 शहरों से की जाएगी, जो अगले कुछ वर्षों में पूरे देश को कवर करेगा। 5G टेक्नोलॉजी की क्षमता दिखाने के लिए कार्यक्रम के दौरान भारत के 3 प्रमुख टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर – रिलायंस जियो, वोडाफोन आइडिया (वीआई), और एयरटेल के तकनीकी डेमो भी दिखाए गए।























