
पीएम मोदी ने रोजगार मेले तहत 51,000 से अधिक युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
कहा- भारत के हर सेक्टर में हो रही ग्रोथ
चंडीगढ़, 28 अगस्त (विश्ववार्ता) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीने 10 लाख कर्मियों की भर्ती के लिए अभियान ‘रोजगार मेला’ के तहत सोमवार को 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री इन युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के इस अमृतकाल में, देश की आजादी के और देश के कोटि-कोटि जनों के अमृतरक्षक बनने पर आप सबको बहुत-बहुत बधाई आज जिन युवाओं को नियुक्ति पत्र मिल रहा है, वो देश की सेवा के साथ-साथ देश के नागरिकों की रक्षा भी करेंगे. इसलिए एक तरह से आप इस अमृतकाल के जन और अमृतरक्षक भी हैं भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है. देश के हर सेक्टर में बढ़ोतरी हो रही है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले नौ वर्षों में उनकी सरकार के प्रयासों से परिवर्तन का एक और नया दौर दिखने लगा है। उन्होंने कहा कि पिछले साल भारत ने रिकार्ड निर्यात किया जो कि इस बात का संकेत है कि दुनियाभर के बाजारों में भारतीय सामान की मांग लगातार बढ़ रही है। ‘रोजगार मेला’ देश भर में 45 स्थानों पर आयोजित किया गया। इस रोजगार मेले में केंद्रीय गृह मंत्रालय केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल सीमा सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल असम राइफल्स, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल भारत तिब्बत सीमा पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के साथ-साथ दिल्ली पुलिस में कर्मियों की भर्ती कर रहा है।





















