
पीएम मोदी ने दी देश और दुनिया को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई
पीएम मोदी ने किया 15000 लोगों के साथ योग अभ्यास
चंडीगढ़,21 जून (विश्ववार्ता) कर्नाटक दौरे के अपने अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मौसूरु के पैलेस मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए. करीब 15000 लोगों ने इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के साथ योग अभ्यास किया. मैसूर में पीएम मोदी ने कहा कि आंतरिक शांति वाले लाखों लोग वैश्विक शांति का माहौल बनाएंगे। इसी तरह योग लोगों और देशों को जोड़ सकता है, और योग हम सभी के लिए एक समस्या का समाधानकर्ता बन सकता है। योग शुरू करने से पहले कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने देश और दुनिया को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी.






















