
पीएम मोदी ने किया भीड सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने, टेस्टिंग बढ़ाने का आग्रह
पीएम मोदी ने की निगरानी की मांग
नई दिल्ली: 23 दिसंबर (विश्ववर्ता) देश में कोविड-19 से संबंधित स्थिति की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक उच्च-स्तरीय बैठक में भीड़ भरे सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने, टेस्टिंग बढ़ाने और जीनोमिक सीक्वेंसिंग का आग्रह किया. उन्होंने कमजोर और बुजुर्ग समूहों के लोगों के लिए ‘एहतियात खुराक’ को प्रोत्साहित करने पर भी ज़ोर दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया कि सभी स्तरों पर संपूर्ण कोविड बुनियादी ढांचा, उपकरण, प्रक्रियाओं और मानव संसाधन के मामले में तैयारियों के उच्च स्तर बने रहे. प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से कहा गया कि कोविड-19 पर उच्च स्तरीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को बताया गया कि दवाओं, टीकों और अस्पताल के बेड के संबंध में पर्याप्त उपलब्धता है. उन्होंने आवश्यक दवाओं की उपलब्धता और कीमतों की नियमित निगरानी करने की सलाह दी है.























