
पीएम मोदी के पंजाब दौरे पर कांग्रेस नेता रवनीत बिट्टू का बड़ा बयान
पीएम हेलीकॉप्टर के जरिये ही पंजाब आये नहीं तो किसानों के विरोध का करना पड़ सकता है सामना: रवनीत बिट्टू
बीजेपी नेताओं ने बिट्टू का विरोध करने और चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराने का किया ऐलान
चंडीगढ़, 12 फरवरी (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब के दौरे से पहले कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि पीएम मोदी को हेलीकॉप्टर से पंजाब आना चाहिए क्योंकि किसान अभी भी नाराज है और किसान सडको पर आकर विरोध कर सकते है। रवनीत बिट्टू के बयान के बाद बीजेपी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस जानबूझकर किसानों को भडक़ाने की कोशिश कर रही है. उन्होंने यह भी कहा कि वह रवनीत बिट्टू का विरोध करेंगे और चुनाव आयोग में उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराएंगे।






















