
पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक
चंडीगढ, 7 अगस्त (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की अहम बैठक हो रही है. इस बैठक में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्र शासित प्रदेशों के राज्यपालों के साथ ही कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल हो रहे हैं.. बैठक राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में चली. इस बैठक में दो बड़े नेता तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए






















