
पीएम मोदी आज हिमाचल के धर्मशाला में सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को करेंगे संबोधित
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
चंडीगढ़, 17 जून (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी मुख्य सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. बताया जा रहा है कि इस बैठक में देशभर से कुल 200 से ज्यादा अधिकारी मौजूद रहेंगे पीएम मोदी के दौरे और मुख्य सचिवों की बैठक को देखते हुए धर्मशाला में चप्पे-चप्पे पर चौकसी बढ़ा दी गई है. एसपीजी से लेकर हिमाचल पुलिस के जवान सुरक्षा में तैनात हैं. पुलिस ने शहर के लिए ट्रैफिक प्लान भी तैयार किया है.





















