
पीएम मोदी आज रोजगार मेले में बांटेंगे कुल इतने हजार युवाओं को अपॉइंटमेंट लेटर
चंडीगढ़, 22 जुलाई (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज लगभग 72,000 युवाओं को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि इस अवसर पर प्रधानमंत्री इन युवाओं को संबोधित भी करेंगे। यह रोजगार मेला देशभर के 44 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।
सरकार की ओपर से जारी एक बयान में कहा गया कि रोजगार मेला रोजगार सृजन की ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सर्वोच्च प्राथमिकता की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में एक कदम है। रोजगार मेला युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने के रूप में काम करेगा। मेला युवाओं को सशक्तिकरण के साथ-साथ राष्ट्रीय विकास में भागीदारी करने का भी अवसर देगा।





















