
चंडीगढ़, 31 मार्च (विश्ववार्ता)PM नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के प्रचार की शुरुआत आज मेरठ से करेंगे। योगी के साथ मंच पर 5 लोकसभा सीटों के कैंडिडेट मौजूद रहेंगे। भाजपा की कैंडिडेट हेमा मालिनी के सामने बसपा ने अपना कैंडिडेट बदल दिया। अब चुनाव मैदान में पूर्व IRS सुरेश सिंह को टिकट दिया है।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि यह एनडीए की रैली है और जो भी सहयोगी दल यूपी के हैं वो मौजूद रहेंगे. इसमें रालोद मुखिया जयंत चौधरी, अपना दल की अध्यक्ष केंद्र में मंत्री अनुप्रिया पटेल, निषाद पार्टी के मुखिया यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद और ओमप्रकाश राजभर मौजूद रहेंगे. 31 मार्च को होने वाली पीएम की रैली की तैयारियों का जायज़ा लेने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी आज मेरठ पहुंचे।
कार्यकर्ताओं के साथ जनता भी उत्साहित
न्यूज़ 18 से ख़ास बातचीत में भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के साथ साथ वेस्ट यूपी के आम जन इस रैली को लेकर उत्साहित हैं. पहले चरण के नामांकन पूरे हो चुके हैं; दूसरे चरण के नामांकन शुरु हो गए हैं. उन्होंने कहा कि अपने कार्यों का लेखाजोखा लेकर पीएम हमारे बीच रहेंगे. भविष्य का भारत कैसा होगा; इन संभावनाओं के बीच प्रधानमंत्री जी का आगमन हो रहा है. भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि एनडीए की रैली है और जो भी सहयोगी दल यूपी के हैं वो मौजूद रहेंगे।





















