चंडीगढ, 23 सिंतबर (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित 7 राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ उच्च स्तरीय आभासी बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में वे कोविड प्रतिक्रिया और प्रबंधन की समीक्षा करेंगे। ये राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश हैं- पंजाब , दिल्ली , महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु हैं।
इससे पहले भी पीएम मोदी कोरोना वायरस को लेकर मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर चुके हैं। प्रधानमंत्री नियमित रूप से महामारी के हालातों की समीक्षा के लिए बैठक का आयोजन करते रहे हैं। खासतौर पर जिन राज्यों या केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमण के हालात ज्यादा गंभीर हैं, वहां प्रधानमंत्री का ध्यान ज्यादा केंद्रित रहा है।
‘आप’ पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे
'आप' पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री भगवंत मान साहब लोकसभा चुनाव में प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री...