
पीएम मोदी आज पंजाब दौरे पर
चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा का कडा पहरा
चंडीगढ 14 फरवरी (विश्ववार्ता) आज पीएम मोदी पंजाब दौरे पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालंधर में जनसभा करेंगे। इससे पहले आदमपुर से जालंधर पीएपी तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात कर दी गई है। तीन स्तरों पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। प्रधानमंत्री को आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन से पीएपी ग्राउंड तक हेलीकॉप्टर से आना है।






















