
पीएम मोदी आज किसान सम्मान निधि के 21 हजार करोड़ करेंगे जारी
चंडीगढ, 27 फरवरी (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज और कल को केरल, तमिलनाडु और महाराष्ट्र के दौरे पर रहेंगे। वे 28 फरवरी को महाराष्ट्र के यवतमाल में आयोजित एक समारोह के दौरान किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) के तहत 21,000 करोड़ रुपये से अधिक की 16वीं किस्त जारी करेंगे।
इसमें सुधार लाने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण और इस क्षेत्र में तकनीकी और अनुसंधान एवं विकास क्षमता को बढ़ाने की उनकी प्रतिबद्धता को बढ़ावा मिलेगा। इससे देश के अंतरिक्ष क्षेत्र की पूर्ण क्षमता का एहसास होगा। विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र, तिरुवनंतपुरम की उनकी यात्रा के दौरान तीन महत्वपूर्ण अंतरिक्ष बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाएगा।
बता दें कि पीएम मोदी मंगलवार और बुधवार को केरल, तमिलनाडु और महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह इन राज्यों में 24,000 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री इस दौरान किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्त जारी करते हुए किसानों के खातों में 21,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित करेंगे।





















