
पीएम मोदी आज करेगे मिस्र की राजधानी काहिरा स्थित अल-हकीम मस्जिद का दौरा
चंडीगढ़, 25 जून (विश्ववार्ता) पीएम मोदी आज भारतीय बोहरा दाऊदी समुदाय की मदद से जीर्णोद्धार कराई गई 11वीं शताब्दी की ऐतिहासिक अल-हकीम मस्जिद जाएंगे। इसके बाद प्रथम विश्वयुद्ध में प्राण गंवाने वाले 3,799 भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि देने हेलियोपोलिस जंग कब्रिस्तान भी जाएंगे।
इसके अलावा पीएम मोदी आज राजधानी काहिरा में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से मुलाकात करेंगे। पीएम ने शनिवार को ट्वीट किया, इस यात्रा से मिस्र के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से मुलाकात को लेकर उत्सुक हैं।





















