
पीएम मोदी आज करेगेें भारत के सबसे बड़े ड्रोन महोत्सव का शुभारंभ
चंडीगढ, 27 मई (विश्व वार्ता): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में भारत के सबसे बड़े ड्रोन महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार, 27 मई को भारत के सबसे बड़े ड्रोन फेस्टिवल- भारत ड्रोन महोत्सव 2022 का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन देश की राजधानी स्थित प्रगति मैदान में सुबह दस बजे किया जाएगा। दो दिन के भारत ड्रोन महोत्सव में एक हजार छह सौ से अधिक प्रतिनिधि भाग लेंगे। इसमें भारतीय विमानन क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर मंत्रणा होगी।प्रधानमंत्री किसान ड्रोन का संचालन करने वाले पायलटों के साथ संवाद करेंगे। वे ड्रोन विमानों के आकाश में प्रदर्शन के प्रत्यक्षदर्शी बनेंगे और प्रदर्शनी स्थल पर ड्रोन विमानों से जुड़े स्टार्टअप्स से भी बात करेंगे।






















