
पीएम मोदी आज करेंगे कर्नाटक निवेशक सम्मेलन का उद्धाटन
चंडीगढ़ 2 नवंबर (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक में ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट का आज वर्चुअली उद्घाटन करेंगे। कर्नाटक के मझोले एवं विशाल उद्योग मंत्री मुरुगेश निरानी ने यह जानकारी देते हुए कहा कि ‘इन्वेस्ट कर्नाटक’ शीर्षक से आयोजित किए जा रहे इस तीन-दिन के निवेशक सम्मेलन में कम-से-कम पांच लाख करोड़ रुपए के निवेश समझौते होने की उम्मीद है।
निरानी ने मीडिया के साथ बातचीत में कहा कि इन नए निवेश प्रस्तावों के लागू होने पर कर्नाटक में करीब पांच लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। बेंगलुरु पैलेस में होने वाले इस निवेशक सम्मेलन का उद्घाटन प्रधानमंत्री वर्चुअल ढंग से करेंगे।























