
पीएम मोदी आज इतने हजार युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
चंडीगढ़, 12 जून (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के 70 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र बांटने वाले हैं. रोजगार मेला पहल के तहत ये नियुक्ति बांटे जा रहे हैं. पिछले साल जून में पीएम मोदी ने ऐलान किया था कि अगले डेढ़ सालों में 10 लाख लोगों को मिशन मोड में सरकारी नौकरी दी जाएगी.
केंद्र सरकार की रोजगार मेला पहल के तहत देश भर में आज 43 जगहों पर रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है. इसी रोजगार मेला के तहत 70 हजार युवाओं को पीएम मोदी उनकी नौकरी के नियुक्ति पत्र बांटेंगे. सुबह 10.30 बजे पीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से रोजगार मेला के इस कार्यक्रम में जुड़ेंगे और नव नियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. नियुक्ति पत्र पाने वाले युवाओं को पीएम संबोधित भी करेंगे.





















