
पीएम नरेंद्र मोदी आज भारत मंडपम में करेंगे वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 का उद्घाटन
200 से अधिक ‘शेफ’ लेंगे भाग और करेंगे पेश पारंपरिक भारतीय व्यंजन
चंडीगढ़, 3 नवंबर (विश्ववार्ता)प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली के प्रगति मैदान में वर्ल्ड फूड इंडिया 2023 का उद्घाटन करेंगे। यह इस मेगा फूड इवेंट का सेकंड एडिशन है।
प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में सुबह 10 बजे पीएम कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान पीएम स्वयं सहायता समूहों को मजबूत करने के लिए एक लाख से अधिक एसएचजी सदस्यों के लिए प्रारंभिक पूंजी सहायता वितरित करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यालय ने बयान जारी कर बताया है कि इस समर्थन से एसएचजी को बेहतर पैकेजिंग और गुणवत्तापूर्ण विनिर्माण के माध्यम से बाजार में बेहतर मूल्य प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
जिसमें 200 से अधिक ‘शेफ’ भाग लेंगे और पारंपरिक भारतीय व्यंजन पेश करेंगे। इसका पहला संस्करण वर्ष 2017 में आयोजित किया गया था, लेकिन बाद के वर्षों में कोरोना महामारी के कारण इसका आयोजन नहीं हो सका।
यह आयोजन प्रमुख खाद्य प्रसंस्करण कंपनियों के मुख्य कार्यपालक अधिकारियों सहित 80 से अधिक देशों के प्रतिभागियों की मेजबानी करने के लिए तैयार है। इसमें 1,200 से अधिक विदेशी खरीदारों के साथ ‘रिवर्स बायर सेलर मीट’ की भी सुविधा होगी। नीदरलैंड भागीदार देश के रूप में काम करेगा, जबकि जापान इस आयोजन का फोकस देश होगा।





















