
पीएम नरेंद्र मोदी आज करेंगे B20 शिखर सम्मेलन को संबोधित
चंडीगढ़, 27 अगस्त (विश्ववार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी यहां आज बी20 शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगेप्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में यह जानकारी दी। बयान के अनुसार, शिखर सम्मेलन विश्व भर से नीति निर्माताओं, प्रमुख कारोबारियों और विशेषज्ञों को बी20 भारत आधिकारिक वक्तव्य (बी20 इंडिया कम्यूनिक) पर विचार-विमर्श और चर्चा के लिए एक मंच पर लाया है।





















