
पिटबुल डॉग ने पंजाब मे फिर मासूम को बनाया निशाना, अस्पताल मे भर्ती
पढिये पूरी खबर
चंडीगढ, 19 सिंतबर (विश्ववार्ता): पालतु डॉग पिटबुल ने पंजाब के जालंधर शहर के गांधी कैंप में 9 साल की लडक़ी को पालतू जानवर पिटबुल और बुली कुत्तों ने बुरी तरह काट डाला। जिस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। वही वारदात की सूचना थाना-2 की पुलिस को दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई थी। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल लडक़ी के पिता बॉबी ने बताया कि उसकी बेटी जानवी बाजार से सामान लेने के लिए जा रही थी, इसी दौरान मोहल्ले में रहने वाले लोगों ने 2 कुत्ते पाल रखे हैं, वह उन्हें खुले छोड़ देते हैं। जानवी को उन्होंने बुरी तरह काटा, जिस कारण वह घायल हो गई। उसका इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। इन कुत्तों ने पहले भी कई बार बच्चों को काटने की कोशिश की।





















