
पिंजौर मे शव मिलने से मचा हडक़ंप
चंडीगढ़,4 फरवरी (विश्ववार्ता) पिंजौर की रथपुर कॉलोनी के सामने सडक़ किनारे नाले में बंद बोरी में एक व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में हडकंप मच गया है। मौके पर पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाई तो एक व्यक्ति ने बताया कि उसके दोस्त का साला कुछ दिनों से लापता है। इसके बाद व्यक्ति ने अपने दोस्त जो हिमाचल प्रदेश के बद्दी में रहता था उसे मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की तो मृतक की पहचान 32 वर्षीय अभिनव चंदेल के तौर पर हुई।





















